तो इसलिए महिलाओं को रात के समय नहीं धोने चाहिए बाल, जान ले ये बड़े नुकसान…

कई बार महिलाएं रात में तरोताजा और फ्रेश दिखने के लिए नहा लेती है। लकिन इसके नुकशान भी भुगतने पड़ते है। वैसे बालों की नियमित सफाई जरूरी है। लेकिन नहाने के बाद बालों का सुखना बहुत जरुरी है। वरना कई समस्याएं पैदा हो जाती है। 

महिलाओं को हो सकती यह ये बड़ी समस्याएं:

रात में बाल गीले होने पर सिर में ठंडक बनी रहती है। रात के समय आपका शरीर तो गर्म रहता है, लेकिन गीले बालों के कारण सिर ठंडा रहता है जिससे जुकाम हो सकता है।

बाल धोने के बाद सोने से बाल टूटते हैं, क्योंकि गीले होने पर बालों का क्यूटिकल ऊपर हो जाता है जिसके कारण हेयर फॉल अधिक होता है।

रात को बाल धोने के बाद जब आप उसे बिना सीधे किए सो जाती हैं, तो सुबह उठने पर बाल और अधिक उलझ जाते हैं और तब कंघी करने पर बाल टूटते हैं। रात में बाल धोकर सोने से बालों का टेक्सचर भी खराब हो जाता है।

बालों को अच्छी तरह सुखाए बिना सोने से बालों में फंगल, रूसी जैसी समस्याएं होने का खतरा अधिक होता है। गीले बालों में नमी के कारण फंगल तेजी से विकसित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button