प्रयागराज: उप कृषि निदेशक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

प्रयागराज में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी बुधवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उप कृषि निदेशक, विनोद कुमार उपस्थित थे। निरीक्षण के समय कार्यालय में शतप्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति पायी गयी। कार्यालय में कोविड-19 के दृष्टिगत सैनिटाइजर, साबुन, पानी आदि की समुचित व्यवस्था पायी गयी। कोविड-19 से बचाव हेतु हेल्प डेस्क तथा गाइड लाइन प्रदर्शित की गयी है। कर्मचारियों के बैठने एवं कार्य करने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गयी है। कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव समुचित रूप से पाया गया।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभाग से संचालित समस्त योजनाओं के पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिया। कार्यालय में आने वाले कृषकों की समस्या के समाधान हेतु हेल्प डेस्क तथा कृषक प्रतीक्षालय की समुचित व्यवस्था पायी गयी। निरीक्षण में उप कृषि निदेशक, कार्यालय की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई एवं कोविड-19 के प्रति जागरूकता पर संतोष व्यक्त किया। कार्यालय को आईएसओ-9000 प्रमाणपत्र प्राप्त करने की कार्यवाही हेतु निर्देश दिया तथा उप निदेशक, कृषि को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कार्यालय की व्यवस्था इसी प्रकार बनाये रखी जाये।
The post प्रयागराज: उप कृषि निदेशक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button