बिकरु कांड के खौफ से उबरने के लिए चौबेपुर पुलिस ने किया हवन यज्ञ

कानपुर । सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की घटना बिकरु कांड के 60 दिन पूरे होने के बाद भी स्थानीय थाना चौबेपुर की पुलिस खौफ से उबर नहीं पा रही है। कांड के अंतिम आरोपित की गिरफ्तारी के बाद थाना पुलिस ने काफी राहत महसूस की और मंगलवार को इस खौफ से उबरने के लिए हवन यज्ञ कर थाने को शुद्धिकरण किया गया। इस दौरान फरियादी घंटों बैठे रहे और उनकी ओर किसी भी पुलिस वाले ने ध्यान नहीं दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे सामान्य हवन-पूजन करने की बात कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हैंडपंप से पानी के साथ निकल रहा सांप, गांव में दहशत का माहौल
गौरतलब है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश दिया था। इस दौरान विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ देवेन्द्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। यह घटना देश-दुनिया की सुर्खियां बन गई थी और हमले के मुख्य आरोपित विकास दुबे और उसके सहयोगियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। सात दिन के अंदर एसटीएफ और पुलिस टीम ने मुख्य आरोपित विकास दुबे समेत छह अभियुक्तों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। वहीं अब तक कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
ये भी पढ़ें- रूस के तीन दिवसीय के दौरे पर रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बीते सोमवार को पुलिस आखिरी आरोपित रामू बाजपेयी को गिरफ्तार किया था। घटना की जांच एसआईटी और न्यायिक आयोग कर रहा है। अंतिम गिरफ्तारी होने के बाद चौबेपुर पुलिस ने काफी राहत की सांस ली और बिकरु कांड से उबरने के लिए आज थाने को शुद्धिकरण के लिए हवन यज्ञ कराया गया। हालांकि पुलिस इसे सामान्य हवन पूजन बता रही है, पर वायरल हो रहे वीडियो में यह संदेश साफ जा रहा है कि बिकरू कांड के बाद चौबेपुर थाना पुलिस डरी सहमी हुई है।
 
The post बिकरु कांड के खौफ से उबरने के लिए चौबेपुर पुलिस ने किया हवन यज्ञ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button