IPL 2020 : क्या हरभजन सिंह भी CSK से हो जाएंगे बाहर? अधिकारी ने दिया ये जवाब

दुबई। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दुबई में सितम्बर के पहले सप्ताह में जुड़ेंगे। आईपीएल का इस बार संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितम्बर से आयोजन हो रहा है।
हरभजन सिंह पिछले महीने 16 से 20 अगस्त तक चेन्नई में लगे टीम के तैयारी शिविर में निजी कारणों से शामिल नहीं हो पाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि हरभजन के सितम्बर के पहले सप्ताह में चेन्नई आने की उम्मीद है। उन्हें मंगलवार को टीम के साथ जुड़ना था लेकिन समझा जाता है कि वह अभी भारत में अपने परिवार के साथ हैं।
The post IPL 2020 : क्या हरभजन सिंह भी CSK से हो जाएंगे बाहर? अधिकारी ने दिया ये जवाब appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





