हैंडपंप से पानी के साथ निकल रहा सांप, गांव में दहशत का माहौल
जौनपुर में एक अजीब गरीब घटना सामने आई। मामला रामपुर के ग्राम सभा अडि़यार का है। जहां हैंडपंप से पानी के साथ सांप का बच्चा भी निकल रहा है। जिसके वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रामपुर के ग्राम सभा अडि़यार में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से कई दिनों से ऐसा हो रहा है। मामला ग्राम प्रधान से होते हुए अधिकारियों तक भी पहुंचा है। बीडीओ ने फिलहाल हैंडपम्प के ऊपर लगा हैंडिल हटवा दिया है ताकि कोई यहां से पानी न पी सके।
ये भी पढ़ें- गलवान में मारे गए 35 चीनी सैनिकों के ‘कब्र’ की तस्वीरें आई सामने, देखें वायरल फोटो
विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा अडियार निवासी चंद्रकेश गौतम के घर पर इंडिया मार्का हैंडपम्प लगा है। पिछले कई दिनों से इसमें से गन्दा पानी आ रहा था। इधर बीच घर वालों ने देखा कि पानी के साथ सांप के बच्चे भी निकल रहे हैं। इसकी जानकारी पहले आसपास के लोगों को हुई। इसके बाद ग्राम प्रधान राजेश यादव व जयप्रकाश पाण्डेय ने मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह को दी। बीडीओ के निर्देश पर हैंडपंप की हैंडिल को निकाल दिया गया। ताकि कोई इससे पानी नहीं पी सके।
ये भी पढ़ें- दिशा की मौत को लेकर सुशांत केस में सिद्धार्थ ने खोले बड़े राज!
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस हैंडपंप से पानी का सेवन लोग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों पूर्व से ही पानी के साथ-साथ सांप के बच्चे भी बाहर आते थे। इसकी सूचना ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों को दी गई थी लेकिन उसके बाद भी कोई आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई। वहीं, खण्ड विकास अधिकारी राजीव सिंह का कहना है कि जानकारी मिली तो हैंडपंप की मुन्डी हटवाकर दूसरे हैंडपंप से पानी पीने को बोला गया है। इसकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- कानपुर : अबकी बुढ़वा मंगल पर रहा कोरोना का साया, हनुमान मंदिर में रहा सख्त पहरा
The post हैंडपंप से पानी के साथ निकल रहा सांप, गांव में दहशत का माहौल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





