कानपुर : अबकी बुढ़वा मंगल पर रहा कोरोना का साया, हनुमान मंदिर में रहा सख्त पहरा
कानपुर। अबकी बुढ़वा मंगल पनकी स्थिति पंचमुखी श्रीहनुमान मंदिर पर भी कोरोना संकट का साया रहा। कभी लाखों की भीड़ के दर्शन वाले इस प्राचीन मंदिर तक मात्र कुछ अति श्रद्धालु भक्त ही पहुँच सके। पुलिस के कड़े पहरे से कोई भी भक्त मंदिर में प्रवेश नही पा सका। हर वर्ष भादों मास के प्रत्येक मंगलवार को शहर के श्रीहनुमान मंदिरों में विशेष पूजन व दर्शन के लिए भक्तों का लगता था। आखिरी मंगल को बुढ़वा मंगल पर लाखों भक्तों का रेला पनकीधाम दर्शन को उमड़ता रहा है।
ये भी पढ़ें- गलवान में मारे गए 35 चीनी सैनिकों के ‘कब्र’ की तस्वीरें आई सामने, देखें वायरल फोटो
लेकिन इस बार कोरोना महामारी फैली होने सरकार के आदेश पर सभी मन्दिर पट आम भक्तों के लिए बन्द है। हालाकि सभी मंदिरों में पुजारी, प्रबंधक व विशेष भक्त पूजा अर्चना कर रहे है। पनकी मंदिर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को संभालना पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा चुनौती पूर्ण रहा, लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते मंदिर व आसपास के रास्तों पर सन्नाटा पसरा रहा।
हालांकि हजारों श्रद्धालु भक्त मंदिर की शिखा दर्शन करने के लिए वहां पहुँचे। जिनमें असपास के गाँव वालों की संख्या ज्यादा रही। महिलाओं भी पहुंची। पुलिस प्रशासन ने कल रात से मंदिर के बाहर बैरिकेटिंग कर रखी थी। भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जिससे भक्त मंदिर के भीतर नही जा सके। हालांकि मन्दिर के पुजारियों ने श्रीहनुमान जी सरकार की विधिवत पूजा व अर्चना कर भोग आरती कर स्तुति की। कुछ विशेष भक्त भी दर्शन करने में कामयाब रहे। मंदिर के बाहर लगने वाला मेला भी नही लगा। फूल व प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे मुरझाए रहे।
The post कानपुर : अबकी बुढ़वा मंगल पर रहा कोरोना का साया, हनुमान मंदिर में रहा सख्त पहरा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





