तेजी से घटाना है वजन, तो इस विधि से बनाकर खाएं ओट्स
आज के दौर में मोटापा से हर कोई परेसान है। मोटापा आज हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वर्क फ्रॉम होम के चलते लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है और जंक फूड का सेवन बढ़ गया है। जो मोटापा बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में सेहतमंद और बढ़ते वजन की समस्या को खुद से दूर रखने के लिए अपने नाश्ते में शामिल करें, भीगे हुए ओट्स। तो आइए जानते हैं मोटापा कम करने के लिए कैसे तैयार करें अपने नाश्ते में ये भीगे हुए ओट्स।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार ने जारी की अनलॉक 4 की गाइडलाइन्स, जानें क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद
भीगे हुए ओट्स ज्यादा हेल्दी-
रात को भिगोए ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर भी माने जाते हैं। इस तरह के ओट्स खाने से आपका वजन तेजी से कम होता है। ओट्स में मौजूद स्टार्च लंबे समय तक गीला रहने के कारण टूट जाता है, जिससे ओट्स में एसिटिक एसिड कम हो जाता है। इससे यह आसानी से पचने योग्य हो जाता है। भीगे हुए ओट्स आपको तेजी से वजन घटाने में भी मदद करते हैं।
भीगे हुए ओट्स बनाने की आसान रेसिपी-
भीगे हुए ओट्स बनाने बनाने के लिए सबसे पहले आप उन्हें रातभर अपने पसंदीदा तरल पदार्थ जैसे- दूध, पानी, बादाम का दूध, नारियल का दूध, दही आदि के साथ भिगोकर रख दें। इसके बाद आप इसमें सुबह कुछ फल जैसे केला, अंगूर, अनार, अनानास, कीवी, संतरे, स्ट्रॉबेरी, आदि के साथ कुछ नट्स भी डाल सकते हैं। ओट्स में फल और नट्स शामिल करने से ये और अधिक टेस्टी और स्वास्थ्यवर्धक बन जाते हैं।
यदि आप नमकील ओट्स पसंद करते हैं, तो आप ओट्स में नमक और मसाले डाल सकते हैं। इसके लिए ओट्स को घी, जीरा और सरसों के साथ भिगो दें। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार मसाले डालकर पका सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गलवान में मारे गए 35 चीनी सैनिकों के ‘कब्र‘ की तस्वीरें आई सामने, देखें वायरल फोटो
The post तेजी से घटाना है वजन, तो इस विधि से बनाकर खाएं ओट्स appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





