महिलाओं के लिए वरदान बना जनधन खाता, जिले में 2.50 लाख से अधिक हैं महिला खाताधारक

बलरामपुर। जनपद में प्रधानमंत्री जनधन योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई हैं। जिले में 4 लाख 61 हजार 866 खाते प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए है, जिनमे 2 लाख 52 हजार 740 महिलाओं के खाते है। अब महिलाओं को मिलने वाला लाभ सीधे उनके खाते में पहुँच रहा है।

लॉक डाउन के दौरान जिले में जन धन खाते में मिला 500 रुपया महीना महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हुआ है। महिलाओं के प्रधानमंत्री जनधन योजना के दो लाख 30 हजार से अधिक एक्टिव खातों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत विभिन्न सहायता भेजी गई। इन खातों में 500 रुपये प्रति माह के अलावा उज्ज्वला योजना गैस सब्सिडी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत लाभ भी महिलाओं के खाते में मिला है। जनधन खाते में 34 करोड़ 50 लाख रुपये सरकार द्वारा 3 महीने महिलाओं को दिया है।
जनधन खाताधारक गुड़िया व सरोज ने बताया कि हमें जनधन खाते द्वारा 3 महीने में 15 सौ रुपए मिले। लॉकडाउन के दौरान घर के खर्च के लिए चिंताओं से मुक्त रखा। इसी तरह महिला फूलगेंदा ने कहा कि उन्हें जनधन खाते के पंद्रह सौ रुपए के अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का भी लाभ मिला है। महिला आसमा बंजारा ने कहा कि अगर यह 15 सौ रुपए जनधन खाते द्वारा हमें ना मिलता तो भूखे रहने की नौबत आ जाती।
The post महिलाओं के लिए वरदान बना जनधन खाता, जिले में 2.50 लाख से अधिक हैं महिला खाताधारक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button