एसओजी टीम ने चोरी के दस ट्रैक्टर किया बरामद, दो आरोपी हिरासत में

मनकापुर (गोण्डा)। बुधवार को एसओजी टीम ने छापेमारी कर कई गांवों से चोरी के दस ट्रैक्टर बरामद किया है। इलाके के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, एक दो दिनों में बडे़ ट्रैक्टर चोरों के रैकट का खुलासा हो सकता है।

थाना मोतीगंज इलाके के कई गांवों से एसओजी टीम के प्रभारी अतुल चतुर्वेदी ने फोर्स के साथ अब तक यह ट्रैक्टर बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद ने बताया कि स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी दो दिनों से क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी कर रहे हैं। मामले में कई लोगों के शमिल होने की संभावना है। बरामद ट्रैक्टर डेढ- से दो साल पुराने बताये जाते हैं। बरामद ट्रैक्टरों को थाना परिसर में खडा किया गया है। दो लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

Back to top button