प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सलोन पुलिस ने हिरासत में लिया

रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जिले की कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सलोन पुलिस ने हिरासत में लिया है। अजय कुमार लल्लू दिवंगत पत्रकार पत्रकार रतन सिंह के परिजनों से मिलने बलिया जा रहे थे। गत दिनों पत्रकार रतन सिंह की ह्त्या कर दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि लगभग दो घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सलोन में पुलिस ने रोक लिया था। बाद में उन्हें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ महासचिव मनोज यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष तरुण पटेल और लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी समेत दर्जनों कार्यकर्ता हिरासत में हैं। सभी को रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार के गेस्ट हाउस में लाया गया है।