बहराइच नगर में 22 से 30 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन

बहराइच । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बहराइच नगर में 22 से 30 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन रहेगा। प्रभारी जिलााधिकारी कविता बजेटा ने यह घोषणा उद्योग व्यापार मंडल के सभी ट्रेड संगठनों की सहमति से की है।

लॉकडाउन के दौरान मरीजों व वास्तविक इमरजेंसी, मेडिकल व जरूरी वस्तुओं के अलावा जिले के अंदर का ट्रांसपोर्ट व पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जिम, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल, स्टेडियम, शापिंग माल व मार्ट, सार्वजनिक कार्यक्रम तथा भीड़ वाले स्थान बंद रहेंगे। बाहर से आने वाले माल की अनलोडिंग को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक अनुमति दी जायेगी। अंग्रेजी दवा की रिटेल दुकानें एक दिन छोड़कर बांए व दांएं क्रमानुसार खुलेंगी। मेडिकल थोक प्रतिष्ठान एक दिन छोड़कर खुलेंगे।

Back to top button