15 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

15 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने शुक्रवार को पंद्रह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी ने शहर कोतवाली की शाह महोली चौकी प्रभारी अतुल कुमार वर्मा को तालगांव स्थानांतरित किया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात सुरेश पाल सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह महोली की बड़ागांव चौकी प्रभारी दीनानाथ यादव को इमलिया सुल्तानपुर स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर तालगांव में तैनात जितेंद्र बहादुर सिंह को भेजा गया है। हरगांव के ककराही चौकी प्रभारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह को तालगांव भेजकर उनके स्थान पर इमलिया सुल्तान के नवनीत मिश्रा को भेजा गया है। संदना के रामगढ़ चौकी प्रभारी राजेश सिंह को शहर कोतवाली स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर तालगांव में तैनात आलोक कुमार धीमान को भेजा गया है।
इसी तरह कमलापुर थाने के मास्टरबाग चौकी प्रभारी राहुल शर्मा को मानपुर थाने भेजकर उनके स्थान पर मानपुर में तैनात महेंद्र प्रताप सिंह को भेजा गया है। महमूदाबाद के पैंतेपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा को पुलिस लाइन स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर बिसवां के अवधराज सिंह सेंगर को भेजा गया है। थाना कमलापुर में तैनात ओम प्रकाश सरोज को रामकोट के कटीली चौकी प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मुनीर अहमद को रामपुर कला से पुलिस लाइन और मुकेश कुमार को पुलिस लाइन से रामपुर कला भेजा गया है।





