CAA के विरोध में हिंसा का आरोपी सलमान गिरफ्तार, 8 महीने से था फरार

मेरठ। पिछले वर्ष 20 दिसंबर को सीएए के विरोध में जिले में हुई भारी हिंसा में शामिल आरोपी सलमान आठ महीने बाद पुलिस के हाथ चढ़ गया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि 20 दिसंबर 2019 को सीएए के विरोध में जिले में भारी हिंसा हुई थी। फायरिंग-आगजनी और पथराव में जहां कई पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कुछ दंगाई भी अपने ही साथियों के हाथों मारे गए थे। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि घटना के बाद से हिंसा में शामिल इस्लामाबाद निवासी आरोपित सलमान पुत्र बाबू फरार चल रहा था। जिसे गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा दिया।

Back to top button