यूपी राज्यसभा उपचुनाव : सीएम योगी की उपस्थिति में जय प्रकाश निषाद ने किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश निषाद ने बृहस्पतिवार को सीएम योगी की उपस्थिति में नामांकन किया। श्री निषाद का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, जेपीएस राठौर और विजय बहादुर पाठक समेत कई नेता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है क़ि सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के कारण उक्त सीट रिक्त हुई है। अतिपिछड़े वर्ग के श्री निषाद को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। बसपा की सरकार में राज्य मंत्री रहे निषाद दो साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने मंगलवार को उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था।





