मणिपुर में पीएम मोदी की रैली आज, विरोध में उग्रवादी संगठनों ने की नाकेबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली के लिए शनिवार को एक घंटे के दौरे पर मणिपुर पहुंचेंगे।मणिपुर दौरे पर आज पीएम मोदी

मणिपुर दौरे पर आज पीएम मोदी

लेकिन इस बीच राज्य के छह उग्रवादी संगठनों की कोआर्डिनेटिंग कमेटी ने उनके दौरे के विरोध में शनिवार को यहां सुबह छह बजे से नाकाबंदी करने का एलान किया है।

इसे ध्यान में रखते हुए मोदी की रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इन संगठनों ने कहा है कि मोदी के इंफाल में रहने तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस बीच, पीएम के दौरे से पहले शुक्रवार को राज्य में दो अलग जगहों से एक हैंडग्रेनेड तथ एक बम बरामद किया गया है।

Back to top button