Hapur news: एक क्लिक में पढ़े हापुड़ जिले की ताजा खबरें!

शौर्यशक्ति फाउंडेशन ने मनाया 5 से 12 अगस्त तक विश्व युवा दिवस

हापुड़। शौर्यशक्ति फाउंडेशन द्वारा विश्व युवा दिवस 5 से 12 अगस्त तक युवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। संगठन की पूरी टीम ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव जाकर कार्यक्रम किए और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया। वहीं शौर्य शक्ति फाउंडेशन पिछले 8 वर्षों से निरंतर शिक्षा, रोजगार व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है और लगातार हर वर्ष हापुड़ जिले में शिक्षा सम्मेलन के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा में चल रही समस्याओं के समाधान को खोजने का प्रयास कर रही हैं।

इसी के इसके शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से एक्सपर्ट की मदद लेकर ट्रेनिंग उपलब्ध करा रही है।मेजर युद्धवीर सिंह सिसोदिया ने बताया हमारा संगठन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और पंचायतों के सशक्तिकरण को लेकर पिछले 5 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा हैआज भारत में 65 परसेंट युवा है उन युवाओं की उर्जा को भारत को विकसित होने में अगर लगाया जाए।

हमारा देश विश्व गुरु होगासंस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया भारत में 70 परसेंट संख्या ग्रामीणों की है हमारा प्रयास है ग्रामीण युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार किया जाए जिससे कि वह अपने गांव की समस्याओं को समझ कर उनके समाधान खोज सकेंआशुतोष शर्मा ने बताया जनवरी से ग्राम पंचायतों के चुनाव भी हैं संगठन का प्रयास रहेगा।

युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिले और ऐसे युवा निकल कर सामने आए जो समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकें इसके लिए संगठन रणनीति तैयार कर रहा है कि गांव-गांव जाकर ऐसे युवाओं को चिन्हित करने का कार्य किया जाए।इस मौके पर अंकित भढ़ानानरेंद्र सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, निशांत तिवारी, ऑस्कर विजेता स्नेहा, आकांक्षा मोर्य सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

——————————————————————————-

ऑनलाइन बालकृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हापुड़। संस्कार भारती पिलखुवा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ऑनलाइन बालकृष्ण स्वरूप, रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के परिधान धारण कर बाल कलाकारों ने मन मोह लिया।

विशाल कौशिक ने बताया कि टैलेंट मुकाबला कार्यक्रम में सोनल वर्मा, मेघा सिंहवाल, आंचल सहित अनेक महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने बच्चों को कृष्ण राधा के रूप में सजा कर टैलेंट मुकाबला में भाग लेने का अवसर दिया।

संस्कार भारती पिलखुआ इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने जानकारी देते हुए बताया  की डिजिटल विधि से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा करते हुए देव सिंह वाल को प्रथम, कृष्णा को द्वितीय स्थान तथा नक्ष को तृतीय स्थान पर पुरस्कार की घोषणा की गई और उनके पुरस्कार आगामी कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे।

सौरभ बंसल, आनंद अग्रवाल, मुकेश बंसल ने सँयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम को कराने में अनुराधा शर्मा, निर्मल शर्मा, प्रदीप सिंघल, अमित मित्तल, तरुण बंसल, रामअवतार वर्मा, विक्की सिंह, महेंद्र सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button