माधौगढ़: बंगरा ब्लास्ट के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, बारूद बनाने वालों की हुई जांच

माधौगढ़: बंगरा में हुई ब्लास्ट की घटना के बाद प्रशासन चौकसी पर हो गया है। स्थानीय स्तर पर बारूद बनाने वालों की एसडीएम और सीओ ने जांच की। जरूरी निर्देश देते हुए उन्हें आबादी से दूर काम करने को कहा। अचानक प्रशासनिक अमले के पहुंचने से गोला-बारूद बनाने वाले हड़बड़ा गए।
मंगलवार को बंगरा में जगम्मनपुर जा रही बस में ब्लास्ट हुआ था,हालांकि घटना बड़ी थी लेकिन वहां मिलने वाला सामान चिंताजनक नहीं था। फिर भी जिस तरह से घटना हुई,जिसमें काफ़ी हद तक बस क्षतिग्रस्त हुई और लोग घायल हुए,मामला गंभीर था। जिसकी जांच में एक्सपर्ट जुटे हुए हैं।
उसके बाद प्रशासन जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए अलर्ट पर हो गया और स्थानीय स्तर पर आतिशबाजी का काम करने वाले अनिल और महेश भुर्जी के सिहारी रोड स्थित आवास पर एसडीएम सालिकराम,सीओ संजय शर्मा ने पहुंचकर जांच की। विस्फोटक सामग्री अनजान व्यक्ति को देने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। इसके अलावा आतिशबाजी का काम एकांत में करने को भी कहा।





