श्रावस्ती: तेज रफ्तार डी.सी.एम और पिकअप में जोरदार भिड़ंत
श्रावस्ती । गिलौला थाना अंतर्गत तिलकपुर मोड़ से आगे पुल पर बलरामपुर से आ रही स्वच्छ भारत मिशन की डी सी एम ने लखनऊ की कोविड-19 की पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये । इस हादसे में डीसीएम ड्राइवर सिकंदर पुत्र सुमेर चंद घायल हो गए।
जिसके बाद आसपास के खड़े लोगों ने 112 को सूचना देकर थाना गिलौला की सहयोग से ड्राइवर को 108 की सहायता से सीएचसी गिलौला पहुचाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फार्मासिस्ट सीबी सिंह के बताने के अनुसार ड्राइवर के पैर की हड्डियां टूट गई हैं और कमर के नीचे काफी चोटे आयीं हैं।
जानकारी के अनुसार कोविड 19 की पिकअप लखनऊ से कचरा लेकर गिलौला की ओर आ रही थी तभी डीसीएम इकौना से बहराइच की ओर जा रही थी कि तभी तिलकपुर मोङ के पुल पर डीसीएम ने पिकप गाडी को ठोकर मार दिया जिससे दोनों वाहन आपस में काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के बाद कोविड-19 ड्राइवर ने स्वास्थ्य विभाग को फोन कर दूसरी गाड़ी मंगवायी जहां पर कोविड-19 की गंदगी माक्स, ग्लब्स जैसे तमाम कचड़े जो गाड़ी में थे उसे दूसरे गाड़ी में ट्रांसफर कर गंतब्य तक भेजा गया लेकिन कुछ संक्रमित कचरा वहीं पर पड़ा हुआ है जिससे संक्रमण फैलने की पूरी सम्भावना है।





