यूपी: सीएम योगी ने बाढ़ राहत शिविरों में स्वच्छता और सेनेटाइजेशन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने आज यहां लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सीएम योगी द्वारा गत दिवस गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा राहत कार्यो की समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री जी द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत खाद्य सामग्री किट का वितरण भी किया गया।
उन्होंनो बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित फसलों को हुई क्षति का तत्काल आकलन करने के साथ ही जिन कृषको की फसल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं उन्हें कृषि निवेश अनुदान का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए गए है।
गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शरणालयों में रह रहे किसी भी व्यक्ति में ज्वर, खांसी, सिरदर्द आदि के लक्षण प्रदर्शित होने पर उनको अलग करने के साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टेस्टिंग, भर्ती , उपचार आदि की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। कैम्प में रह रहे वृद्धा, महिलाए तथा बच्चो की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधायें व सामग्री उपलब्ध कराई जाए, सैनिटेशन तथा र्हाइ जीन का विशेष ध्यान रखा जाएं। पशुओं के आहार हेतु पर्याप्त चारा, भूसा आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं।





