सीतापुर में कोरोना विस्फ़ोट, सभासद व पालिका कर्मी समेत 57 पॉजिटिव

सीतापुर। जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट से हाहाकार मच गया। जिले के 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्हें आइसोलेट किये जाने की कार्रवाई की जा रही है। सबसे अधिक संक्रमित महोली व कसमंडा इलाकों में 13-13 पाए गए हैं। महोली में सभासद, नगर पंचायत के कर्मचारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व परिजन संक्रमित मिले हैं।

सीतापुर शहर के मोहल्ला सदर बाजार, नई बस्ती, अग्रसेन बिहार में एक-एक, मिरदही टोला व घुरामऊ में दो-दो तथा विजय लक्ष्मी नगर में छह लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पहला ब्लॉक क्षेत्र में 6, लहरपुर में 2, सिधौली में 6, रेउसा व तालगांव में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है। एक लखनऊ का शख़्स जो सीतापुर में आता जाता है वह भी पॉजिटिव पाया गया है।

Back to top button