सिर्फ पांच इंच का चीरा लगा कर किया हृदय का ऑपरेशन

जयपुर के सरकारी सवाई मानसिंह अस्पताल में 16 साल की एक किशोरी के दिल का ऑपरेशन छाती में बायीं ओर सिर्फ पांच इंच के छोटे से चीरे से किया गया है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर इसे विश्व में अपनी तरह की पहली सर्जरी होने का दावा कर रहे हैं।

सिर्फ पांच इंच का चीरा लगा कर किया हृदय का ऑपरेशन

अस्पताल में कार्डियोथैरेपिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने यह ऑपरेशन किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास 16 वर्ष की किशोरी आई थी। इसके दिल में चार गुना साढ़े तीन सेंटीमीटर का छेद था और दायां निलय दो भागों में बंटा हुआ था। इसके अलावा पल्मनेरी वॉल्व भी सिकुड़ा हुआ था।

बालों के झड़ने से हैं परेशान? अमरूद की पत्तियों से करें इस समस्या दूर

इसके चलते इसके फेफड़े में खून जाना लगभग बंद हो गया था। मरीज के शरीर में नीलापन बढ़ता जा रहा था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉ. शर्मा ने बताया कि आम तौर पर इस बीमारी के ऑपरेशन के लिए छाती की हड्डी काट कर ऑपरेशन किया जाता है जो काफी जटिल है।

इसके अलावा जांघ में चार सेंमी व तीन अन्य छोटे-छोटे चीरे लगाने पड़ते हैं, लेकिन उन्होंने यह ऑपरेशन छाती में चीरा लगाने के बजाए छाती के दाईं ओर सिर्फ पांच इंच का चीरा लगा कर किया है।

इसके अलावा अन्य कहीं भी चीरा नहीं लगाया गया है। ऑपरेशन में करीब चार घंटे लगे और बहुत मामूली रक्त की जरू रत पड़ी। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और दिल का छेद भी बंद कर दिया गया। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।

 

Back to top button