स्वतंत्रता सेनानियों को नमन : ललन कुमार

हम उनके ऋणी जिन्होंने अपने प्राण देकर देश को आज़ाद कराया
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के फर्जी राष्ट्रवाद के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘आज़ादी मेरा अभिमान’ के अंतर्गत सोमवार को ज़रा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम चलाकर हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बख्शी का तालाब विधानसभा के उमरिया ग्राम में शहीद स्मारक पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नागरिकों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश की शपथ ली।

Back to top button