कांग्रेस के राजस्थान संकट के सुलझने के संकेत

नई दिल्ली 10 अगस्त।राजस्थान में कांग्रेस सरकार के सामने छाए संकट के सुलझने के संकेत मिले है।
बगावत का रूख अख्तियार किए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात और उनका पक्ष सुनने के बाद यह संकट समाधान की ओर बढ़ता दिख रहा है।पार्टी सूत्रों के अनुसार तीनों नेताओं ने श्री पायलट की बाते गंभीरता से सुनी है और उनकी जांच करवाने का उन्हे भरोसा दिलाया है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने पायलट द्वारा की गई शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है।यह समिति शिकायतों को सुनने तथा उसके समाधान भी सुझायेंगी।

Back to top button