पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब पर लगा एनएसए

लखनऊ। धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में गिरफ्तार किए गए पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब पर एनएसए लगाया गया है। हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में 31 जुलाई को गोरखपुर से डॉ. अयूब को गिरफ्तार किया था। इस वक्त वह जेल में है। शासनादेश के बाद पुलिस ने डॉक्टर अयूब के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अयूब ने राजधानी में एक उर्दू अखबार में आपत्तिजनक विज्ञापन छपवाकर उसे बटवाया था। इसे लेकर कई धर्म गुरुओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। हजरतगंज कोतवाली में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।





