बुलंदशहर : पुलिस के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़, चार लूटेरे गिरफ्तार

बुलंदशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशों पर कोतवाली देहात पुलिस ने दस दिन पूर्व भारत गैस एजेंसी संचालक से हुई। दो लाख दस हज़ार रुपये एवं स्कूटी की लूट का खुलासा कर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि लुटेरों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी एवं लगभग सैतीस हज़ार रुपये के साथ लूट में प्रयुक्त दो बाईक एवं अवैध हतियार बरामद किये है। साथ ही अभी दो और फरार लुटेरों की तलाश जारी है। पकड़े गए अभियुक्त सचिन लक्ष्मण अरुण और विकास जिन्होंने अठाईस जुलाई को बुलंदशहर के चाँदपुर स्थित भारत गैस एजेंसी संचालक से दो लाख दस हज़ार रुपये की नकदी व स्कूटी हतियारो के बल लूट ली थी।

मामला शाम के समय का था, जब एजेंसी संचालक नगदी लेकर अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार लुटेरे इस लूट से पहले गाजियाबाद से भी बाइक चोरी करने में क़ामयाब हुए थे और चोरी की गई बाइक से ही अगली लूट की वारदात को अंजाम भी दिया था साथ ही चोरी की गई बाइक को छोड़ गैस एजेंसी संचालक की स्कूटी ले फरार हो गए थे किन्तु जब पुलिस ने बरामद बाइक की तफ्तीश शुरू कि तो बाइक गाजियाबाद के कविनगर इलाके से चोरी की गई थी।

इसी बाइक के सहारे पुलिस ने लुटेरों का सुराग लगाया है। पुलिस का दावा कि लुटेरों ने गाजियाबाद के कविनगर इलाके से जो बाइक चोरी की थी उसे एक कार से चोरी करने गए थे। किन्तु इसके बाद भी बदमाशो के हौसले बुलन्द थे, जो अगली लूट करने की फिराक में कोतवाली देहात छेत्र में तैयारी कर रहे थे अचानक कोतवाली देहात पुलिस की मुठभेड़ हो गई और जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लुटेरों ने लूट की वारदात का खुलासा कर डाला। जिसका गैंग लीडर सचिन उर्फ लाला सिकंदराबाद निवासी बताया गया है जिसके ऊपर पहले से भी कई लूट के मुकदमे पंजीकृत किये जा चुके है।

लूटी हुई स्कूटी को एक गॉव पचौता के सूखे कुए में डाल दिया था और ऊपर से घास कूड़ा आदि डालकर ढक दिया था। अभी दो अभियुक्त फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की कार्यवाही जारी है। साथ ही लूट के लगभग सैतीस हजार रुपए के साथ स्कूटी सहित पहले भी लूटी गई बाइके ओर अवैध हतियार आदि भी छेत्रीय प्रभारी अंकित चौहान ने बरामद कर लिए है। जिनके विपरीत मुकदमा पंजीकृत कर चारो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

Back to top button