राज्यपाल ने किया ‘सचिवालय दर्पण’ तथा ‘विज्ञान की नई दिशाएं’ पुस्तक का विमोचन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति की स्मारिका ‘सचिवालय दर्पण’ 2020 के 5वें अंक तथा संयुक्त सचिव वन एवं पर्यावरण डॉ दीपक कोहली की पुस्तक ‘विज्ञान की नई दिशाएं’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ दीपक कोहली, सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर, आनन्द कुमार सिंह, रणविजय चैधरी, डॉ चांदनी बाला, सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं डॉ उमेश चन्द्र वर्मा उपस्थित थे।





