ईदे ग़दीर की महफ़िल संपन्न

लखनऊ। बेगमाते रॉयल फैमिली ऑफ अवध के तत्वाधान में रविवार को मालिकी हॉउस में ईदे ग़दीर की महफ़िल आयोजित की गई। महफ़िल में मौला अली की विलायत पर रौशनी डाली गई। महफ़िल में मौजूद लोगों ने मौला अली के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

महफ़िल में बेगमों ने दो वक्त की नमाज़ भी अदा की। इस मौके पर प्रिंसेस फरहाना मालिकी, नुजहत बेगम और अफ्शां बेगम ने मौला अली की विलायत पर रौशनी डाली। उन्होंने कहा की मौला अली के बताये रस्ते पर चलना ही श्रेयकर है। मौला अली दामादे पैगम्बर हैं। इस मौके पर बेगमों ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दिया।

महफ़िल में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आफरीन को प्रथम स्थान, शाजिया बानो को द्वितीय स्थान और नाज़िया हुसैन को तीसरा स्थान मिला।

Back to top button