श्रीलंका : महिंदा राजपक्षे ने चौथी बार ली प्रधानमंत्री की शपथ

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने संसदीय चुनावों में श्रीलंका पीपल्स पार्टी की जात के बाद रविवार को चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राजपक्षे ने केलानिया के बुद्ध के मंदिर राजमहा विहारिया में शपथ ली। इस अवसर पर महिंदा के भाई और वर्तमान में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि महिंदा राजपक्षे इससे पहले साल 2005 से साल 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे। 2004 से 2005 तक प्रधानमंत्री रहे और इसके बाद साल 2018 से 2019 तक भी प्रधानमंत्री रहे।

Back to top button