मुलायम सिंह यादव की तबीयत अब स्थिर, अभी दो से तीन दिन अस्पताल में ही पड़ेगा रहना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। उनके बेटे और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव शनिवार का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे।

मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के अनुसार मुलायम का आज अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया। डॉ. कपूर ने बताया कि उनके पेट दर्द में आज कुछ राहत है और हालत स्थिर बनी हुई है।

पेट में दर्द के चलते सपा संरक्षक मुलायम को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसी समय जांच के बाद उनके अंदर कोरोना निगेटिव मिला था। लेकिन जांच में पेशाब में संक्रमण की शिकायत मिली थी।

डॉ. राकेश कपूर के अनुसार मुलायम को अभी दो-तीन दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है। दरअसल उम्र अधिक होने के कारण मुलायम सिंह यादव की  तबीयत पिछले कई महीनों से लगभग खराब ही रहती है। इसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

Back to top button