प्रदीप कुमार जोशी होंगे यूपीएससी के नए अध्यक्ष, लेंगे अरविंद सक्सेना की जगह

नई दिल्ली। शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूपीएससी भारत के नौकरशाहों एवं राजनयिकों समेत अहम पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है।
बता दें कि जोशी अभी तक आयोग में ही बतौर सदस्य नियुक्त थे। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष रहे जोशी मई 2015 में यूपीएससी के सदस्य बने थे।
जोशी आयोग के मौजूदा अध्यक्ष अरविंद सक्सेना की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल शुक्रवार 7 अगस्त को खत्म हो रहा है। जोशी को मई 2015 में यूपीएससी का सदस्य बनाया गया था।





