Covid 19 – लखनऊ में बेहद तेज रफ्तार से मरीज बढ़े , 13 की मौत

लखनऊ. कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। राजधानी में बेहद तेज रफ्तार से मरीज बढ़े हैं। शुक्रवार को एक बार फिर 707 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। यह संख्‍या कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं राजधानी में पिछले 24 घंटों में 13 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वर्तमान में राजधानी में कुल 5284 कोरोना केस सक्रिय हैं।
लखनऊ के बाद कानपुर का नंबर है। यहां शुक्रवार को 393 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।  कानपुर में पिछले 24 घंटों में 9 कोरोना मरीजों की मृत्‍यु हो गई है। यहां 4584 कोरोना केस सक्रिय हैं।  उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को 4467 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
सरकार का कहना  है कि यह संख्‍या टेस्टिंग की वजह से बढ़ी है। इससे घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। जल्‍द ही स्थितियां नियंत्रण में होंगी। जितनी बड़ी संख्‍या में मरीज भर्ती हो रहे हैं, लगभग उतनी ही संख्‍या में डिस्‍चार्ज भी हो रहे हैं। रिकवरी रेट भी अच्‍छा है। डरने की नहीं, सतर्क रहने की आवश्‍यकता है।
The post Covid 19 – लखनऊ में बेहद तेज रफ्तार से मरीज बढ़े , 13 की मौत appeared first on Media Swaraj | मीडिया स्वराज.

Back to top button