कोविड-19: टेस्टिंग बढ़ा रही कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 707 के पार पहुंचा लखनऊ

लखनऊ. कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। राजधानी में बेहद तेज रफ्तार से मरीज बढ़े हैं। शुक्रवार को एक बार फिर 707 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। यह संख्‍या कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं राजधानी में पिछले 24 घंटों में 13 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वर्तमान में राजधानी में कुल 5284 कोरोना केस सक्रिय हैं।
वहीं लखनऊ के बाद कानपुर का नंबर है। यहां शुक्रवार को 393 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं कानपुर में पिछले 24 घंटों में 9 कोरोना मरीजों की मृत्‍यु हो गई है। यहां 4584 कोरोना केस सक्रिय हैं। वहीं उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को 4467 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह संख्‍या टेस्टिंग की वजह से बढ़ी है। इससे घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। जल्‍द ही स्थितियां नियंत्रण में होंगी। जितनी बड़ी संख्‍या में मरीज भर्ती हो रहे हैं, लगभग उतनी ही संख्‍या में डिस्‍चार्ज भी हो रहे हैं। रिकवरी रेट भी अच्‍छा है। डरने की नहीं, सतर्क रहने की आवश्‍यकता है।
The post कोविड-19: टेस्टिंग बढ़ा रही कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 707 के पार पहुंचा लखनऊ appeared first on Media Swaraj | मीडिया स्वराज.

Back to top button