इजरायल का दावा : हमने बना ली है कोरोना की ‘चमत्कारिक’ वैक्सीन

डेस्क। वैश्विक त्रासदी कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इजरायल ने एक ‘चमत्कारिक’ वैक्सीन बनाने का दावा किया है। इजरायल ने कहा है कि अभी मानव पर परीक्षण के लिए अनुमति लेनी होगी। इस वैक्सीन का शरदकालीन अवकाश के बाद परीक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रफेसर शैमुअल शपीरा ने इजरायली रक्षा मंत्री बेनी गांट्ज को इस वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। इजरायल के रक्षा और प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि हमने एक बेहद शानदार वैक्सीन का निर्माण कर लिया है। जल्द ही वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।
इंस्टीट्यूट के निदेशक शैमुअल सपीरा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के खतरे के बावजूद हमने इसका वैक्सीन बना लिया है। हम आगे की प्रक्रिया देख रहे हैं। ट्रायल के बाद वैक्सीन को दुनिया के सामने लाया जाएगा।





