जानिए कौन हैं ऐश्‍वर्या शेरोन, जिन्‍होंने यूपीएससी परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल कर मचा दिया तहलका

नई दिल्ली। चार अगस्‍त को जैसे ही यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विसेज परीक्षा-2019 का परिणाम घोषित किया, वैसे ही फेमस मॉडल ऐश्‍वर्या शेरोन का नाम सुर्खियों में आ गया।

दरअसल ऐश्‍वर्या ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर ली। ऐश्‍वर्या न सिर्फ इस परीक्षा को क्रैक करने में सफल हुईं बल्कि 93वीं रैंक भी हासिल की।

बता दें कि ऐश्वर्या 2016 मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। ऐश्वर्या की मां ने उनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर ही रखा था। मिस इंडिया फाइनलिस्ट और यूपीएससी में 93वीं रैंक, दोनों ही बातों ने ऐश्वर्या को इंटरनेट पर लोकप्रिय कर दिया।

मिस इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। मिस इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल ऐश्वर्या शेरोन को बधाई दी और उसकी सारी उपलब्धियां गिनाईं। ऐश्वर्या फेमिना 2016 में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, 2016 में कैंपस प्रिंसेस दिल्ली का खिताब जीत चुकी हैं।

मिस इंडिया ने ट्वीट किया कि इसके अलावा 2015 में ऐश्वर्या ने फ्रेश फेस विनर दिल्ली का खिताब जीता और अब यूपीएससी में पूरे देश में 93वीं रैंक लाकर ऐश्वर्या को बहुत-बहुत बधाई। 

आपको बता दें कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं।

इस परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं।

Back to top button