मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षकों की हुई ऑनलाइन ट्रेनिंग, 25-25 के बैच में शामिल हो रहे शिक्षक

सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बेसिक शिक्षकों को प्रेरणा मिशन के तहत कई बिंदुओं पर प्रशिक्षण देने के लिए गूगल मीट के माध्यम से आनलाइन व्यवस्था की गई है। प्रदेश स्तर पर आनलाइन प्रशिक्षक ब्लाक ए.आर.पी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक स्कूल स्तर पर बच्चों  को प्रशिक्षित करेंगे। आनलाइन प्रशिक्षण 20 जुलाई 2020 से गतिमान है।

आनलाइन प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकखण्ड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय सरताज अहमद ने बताया कि सी-मैट के तहत बेसिक शिक्षकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लाक में 20 जुलाई से दो बैच में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। यह प्रशिक्षण ब्लाक स्तर पर 25-25 शिक्षकों का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है एंव प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष करेंगे। प्रेरणा मिशन के तहत कई बिंदुओं पर ब्लाक के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है।

सभी शिक्षकों को यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेरणा मिशन के तहत विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण को ए.आर.पी रमेश चंद्र मिश्रा, रामधर यादव, महेश चन्द्र यादव एंव मनोज कुमार यादव दे रहे हैं। टेक्निकल टीम के रूप में  संदीप पाण्डेय एंव मोहम्मद शमीम खान सहयोग कर रहे हैं।

डम्फर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

सुल्तानपुर। डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के छतौना निवासी 46 वर्षीय कुसुम साहू अपने भतीजे वृजेश के साथ घर जा रही थी। अभी वह कोतवाली नगर के पयागीपुर के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुचे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कुसुम की मौत हो गयी, जबकि वृजेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Back to top button