शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर पहली किसान रेल को रवाना करेंगे तोमर

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की पहल पर देश में पहली किसान रेल की शुरुआत शुक्रवार सात अगस्त को होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हरी झंडी दिखा कर इसका शुभारंभ करेंगे। पहली रेल देवलाली (नासिक) से दानापुर (पटना) तक चलेगी।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तोमर वीडियो कांफ्रेंसिंग से किसान रेल की शुरुआत करेंगे। किसान रेल के जरिए किसानों की उपज की ढुलाई की जाएगी। किसान रेल विभिन्न स्टेशनों पर माल लेने-उतारने के लिए रुकेगी और इसमें सवारियों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Back to top button