अब इस अभिनेता ने की आत्महत्या

जुबिली न्यूज़ डेस्क
कोरोना काल के समय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। टीवी एक्टर समीर शर्मा ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली। वे 44 वर्ष के थे। उनकी लाश मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस के अनुसार एक्टर ने खुदकुशी दो से तीन दिन पहले की होगी। क्योंकि जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो चुकी थी। मलाड पुलिस ने ADR दर्ज की है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

View this post on Instagram

Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke actor Sameer Sharma is no more. Sameer Sharma who has featured in many shows Jyoti, Kahaani Ghar Ghar Kii, Left Right Left, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon – Ek Baar Phir etc was found hanging in his apartment in Malad West. As per a report in Mid-day, the night duty watchman saw the body and informed the people and the police came to the spot. The police as per reports felt that the actor committed suicide two days back. No suicide note was found in the house. Earlier, Sameer went through a major health ailment but recovered and even got back to acting. He was presently part of Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke the Star Plus show. He played the role of Kuhu’s father in the show. A case of accidental death has been registered and the body has been sent for autopsy. #sameersharma #rip
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Aug 6, 2020 at 12:23am PDT

मलाड पुलिस ने बताया कि, समीर ने फरवरी 2020 में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात को ड्यूटी के दौरान सोसाइटी के चौकीदार ने शव को देखा। इसके बाद उसने घटना की जानकारी सोसाइटी के लोगों को दी। शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को संदेह है कि अभिनेता ने एक दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
कौन है समीर शर्मा
समीर शर्मा ने टीवी के कई धारावाहिक में काम किया था। वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, में नजर आए थे। इन दिनों ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे।
इसके अलावा समीर ने फिल्म हंसी तो फंसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने मूवी इत्तेफाक भी की थी। वे दिल्ली के रहने वाले थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बैंगलोर चले गए थे। उन्होंने वहां एड एजेंसी में काम किया था। और फिर उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया।

Back to top button