सीबीआई को सौंपी गई सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच, मिला नोटिफिकेशन

नई दिल्‍ली। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट अब अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में सभी पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया। महाराष्ट्र सरकार को अब तक हुई जाँच की रिपोर्ट भी कोर्ट में फ़ाइल करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जाँच पर कोई रोक नहीं लगाई है। इसलिए अब मुंबई पुलिस और सीबीआई दोनों ही मामले की जाँच करेंगी।

दरअसल सीबीआई जांच की सिफारिश करने वाले बिहार सरकार के अनुरोध को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि बिहार सरकार की सिफारिश को मंजूर करते हुए जांच सीबीआई को सौंपने जा रहे हैं। बता दें कि लंबे समय से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग हो रही थी।

पिछले डेढ़ महीने से सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत सुसाइड केस की सीबीआई जांच की मांग उठा रहे थे। वहीं कल सुशांत के परिवार ने भी बिहार सरकार से सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की जिसके बाद कल शाम बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में अधिसूचना जारी की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र से सिफारिश की थी कि इस केस को सीबीआई को सौंप दिया जाए। फैंस का मानना है कि सीबीआई ही इस केस की निष्पक्ष जांच कर सकती हैं।

सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में इस केस की जांच कर रही थी। लेकिन मुंबई और बिहार पुलिस के आपसी मतभेदों के चलते केस उलझता जा रहा था।

Back to top button