मस्जिद के शिलान्‍यास पर सीएम योगी, बोले- ना ही मुझे कोई बुलाएगा और ना मैं जांऊगा

लखनऊ। अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि मस्जिद के शिलान्यास पर उन्हें कोई नहीं बुलाएगा और ना ही वह जाएंगे।

सीएम योगी से सवाल किया गया कि विरोधी कह रहे हैं कि राममंदिर निर्माण से पहले भूमिपूजन कार्यक्रम में सभी धर्म के लोगों को बुलाया गया और लोग आए भी लेकिन अयोध्या में जब मस्जिद का निर्माण होगा तो कहा जा रहा है कि आप वहां नहीं जाएंगे।

इस सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि मैं अपना काम धर्म और कर्तव्य के साथ करता हूं। ना मुझे वहां कोई बुलाएगा ना मैं जांऊगा।

प्रियंका गांधी के राम सबके हैं वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राम  सबके तो हैं लेकिन इन लोगों को ये सदबुद्धि पहले आ जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते भूमिपूजन का कार्यक्रम बड़ा नहीं रखा गया।

सीएम योगी ने कहा कि हर समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में आना चाहते थे लेकिन हालात ऐसे हैं कि सभी को कार्यक्रम में शामिल करना मुश्किल था।

Back to top button