लखनऊ : दीवानी कोर्ट परिसर में भी पैर पसारने लगा कोरोना, न के बराबर है सफाई और सुरक्षा

लखनऊ। दीवानी न्यायालय परिसर में कोरोना पैर पसारता जा रहा है लेकिन सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है। जिस कारण सेंट्रल बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायाधीश को पत्र लिखकर न्यायालय बंद किए जाने का अनुरोध किया है।

एसोसिएशन के महासचिव संजीव पांडे ने जनपद न्यायाधीश को पत्र लिखकर कहा है कि अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह की कोरोनावायरस रिपोर्ट आई है। कहा गया है कि अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह नियमित कचहरी आते हैं तथा उनका लोगों से मिलना जुलना है जिसके कारण यह संक्रमण पूरे परिसर में हजारों लोगों के बीच फैलने की आशंका व्याप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त कई अन्य अधिवक्ता गण भी लगातार करो ना पॉजिटिव होते आ रहे हैं तथा कुछ की मौत भी हो चुकी है।

जनपद न्यायाधीश को संबोधित पत्र में कहा गया है कि न्यायालय परिसर में पूर्णतया सैनिटाइज नहीं हो पा रहा है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यदि सुरक्षा के उपाय संभव न हो तो न्यायालय को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए।

Back to top button