बाराबंकी : भूमिपूजन से सैकड़ों सालों का सपना हुआ पूरा, पटाखे फोड़ बांटी मिठाई मनाया जश्न

हैदरगढ़ बाराबंकी। अवध में भगवान राम के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन के साथ साथ गली कूचों मोहल्लों तक काफी धूम धाम रही। कस्बा हैदरगढ़ स्थित निरीक्षण भवन में पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित की अगुवाई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने कहा आज सैकड़ों वर्ष की तपस्या आज पूरी हो गई। प्रभु राम के सैकड़ों वर्षों से देश के नागरिक की चाह थी कि राम मंदिर निर्माण हो विपक्षी दलों के लोग कानूनी पेंच फशाकर इसे रोके हुए थे, किंतु अंतत: सत्य की जीत हुई।
हर घर जले दीप सराबोर हुआ नगरभव्य राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन के साथ नगर में हर घर घर लोगो ने दीप जलाये जिससे नगर भक्तिमय हो गया दीपोत्सव से जगमगा रहा नगर छोटी अयोध्या की तरह दिखने लगाया लोग भाव विभोर हो उठे।
उन्होंने आगे कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का सपना भव्य राम मंदिर निर्माण की बुनियाद हेतु पहली ईंट रखी गई बोलते हुए भाउक हुए सुंदरलाल ने कहा कि वीर गति को प्राप्त हुए हजारों कार सेवको की आत्मा को आज शांति मिल गई कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। भाजपा का एजेंडा था कानूनी रूप से ही हम मन्दिर निर्माण करवाएंगे आज यह सपना सच होता दिखाई दे रहा है।
इसी के साथ वहां मौजूद भाजपा युवा नेता रिंकू रावत ने आये हुए लोगो का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद सभासद शिव कुमार चतुर्वेदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण पर विचार रखते हुए कहा देश मे आज भूमि पूजन के साथ देश के करोड़ो लोगो का सपना पूरा हो गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेखर मिश्रा पप्पू दीक्षित ननकऊ साहू मुन्नू सिंह अमित मिश्रा पूर्व सभासद स्कंद तिवारी मनोज पांडेय अंजनी श्रीवास्तव लवकुश पांडेय रिंकू रावत एच के शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मण्डल अध्यक्ष जानार्दन शुक्ला की अगुवाई में ब्यापारियों ने 51 किग्रा लड्डू प्रशाद की भांति बटवा कर श्री राम की आराधना की इस दौरान अरुण शुक्ला गुड्डू महादेव शुक्ला किरसन वैश्य आदि मौजूद रहे। स्थानीय कोतवाली हैदरगढ़ में भी सुंदर कांड का पाठ कराया गया।





