बीजेपी नेता इंद्र प्रताप सिंह ने की ऐतिहासिक सरोवर की साफ- सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

रामसनेहीघाट बाराबंकी। वरिष्ठ भाजपा नेता इन्द्र प्रताप सिंह ने ऐतिहासिक सरोवर में श्रमदान करके सफाई अभियान का शुभारंभ किया। विधान सभा दरियाबाद क्षेत्र के अलियाबाद स्थित महाभारत कालीन का डिग्घी धाम में एक प्राचीन सरोवर है जो साफ सफाई एवं देख रेख के अभाव में सरोवर जलीय वनस्पतियों से आच्छादित हो गया था।
सामाजिक कार्यकर्ता विनय सिंह राजपूत और उनकी टीम ने डिग्घी धाम के जीर्णोद्धार की चर्चा की जिसके क्रम में सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहने वाले भाजपा नेता इन्द्रप्रताप सिंह आज सुबह मंदिर परिसर एवं सरोवर पर पहुंचे और अपनी टीम के साथ स्वयं सरोवर के सफाई अभियान में उतर पड़े, इस दौरान श्रमदान के साथ उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए सिंह ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति पर एक सामाजिक ऋण होता है जिसे चुकाने के लिए सामाजिक कार्यों में सहभागिता ही एकमात्र माध्यम है इस लिए जो जिस कार्य के योग्य है उसे स्वयं चुनाव कर उस कार्य में लगना चाहिए उन्होंने कहा कि प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने का उक्त अभियान क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करेगा।
इस दौरान सफाई अभियान में हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी विनय सिंह, महेश गुप्ता, ग्राम प्रधान बेलहरी योगेंद्र वर्मा, अनूप सिंह, राजन सिंह, संदीप सिंह, राघवेन्द्र मिश्र समेत सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।





