LIVE- राम मंदिर भूमिपूजन के माैके पर पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्हाेंने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत सियावर रामचंद्र की जय उद्घोष के साथ की। उन्होंने जय श्रीराम का उद्घोष भी किया।

यह बोले प्रधानमंत्री-

मेरा सौभाग्य है कि इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का मुझे अवसर दिया। मैं इसके लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का आभारी हूं।राम मंदिर निर्माण से हर क्षेत्र में अवसर बढेंगे।राम अमिट हैं। राम बने हुए हैं।मंदिर आस्था, संकल्प की प्रेरणा देगा।भूमि पूजन करना मेरे लिए सौभाग्य है।देश आज ऐतिहासिक अध्याय रच रहा।पूरा देश आज राेमांचित है। हर मन दीपमय।रामलला वर्षों तक टेंट में रहे।अस्तित्व मिटाने का प्रयास हुआ।रामलला के लिए भव्य मंदिर बनेगा।राम मंदिर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगा।पूरा भारत आज राममय है।आज का दिन तप, त्याग, संकल्प का दिन।राम सबको समान भाव से अपनाते थे।राम सब जगह हैं। राम सत्य रूप में हैं।दुनिया में बहुत से देश राम नाम का वंदन करते हैं।मुस्लिम बहुल आबादी वाले देश भी राम को मानते हैं।

Back to top button