LIVE- देखिये रामजन्म भूमि पूजन की यह खास तस्वीरें

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे और उन्होंने भारतीय संस्कृति के एक नये अध्याय की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मोदी ने यहां रामलला प्रांगण में भगवान रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन किया।

मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भूमि पूजन किया और रामलला के दर्शन कियेवह रामलला प्रांगण में भगवान श्रीराम और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहे।

रामलला को साष्टांग प्रणाम करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने भगवान को माला अर्पण की और उनकी आरती की। इस दौरान आचार्य मंत्रोच्चार करते रहे।

रामलला को साष्टांग प्रणाम करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने रामलला की प्रक्रिमा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा भी लगाया।

प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा भी लगायारामलला के पूजन के लिए प्रधानमंत्री को पूजा की थाल दी गई। कोरोना के मद्देनजर पूजन को लेकर कई प्रकार की सुरक्षा व सतर्कता बरती गई।

शिला पूजन का संकल्प प्रारंभ, प्रधानमंत्री पूजन में मौजूदभूमि पूजन के दिन रामलला को नवरत्न जड़ित वस्त्र पहनाये गए हैं। इसमें उनकी सुन्दरता देखते ही बन रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन और आरती की और उनकी आज्ञा की।

रामलला के पूजन के लिए प्रधानमंत्री को पूजा की थाल दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बाबा रामदेव भी पूजन कार्यक्रम में मौजूद रहे

Back to top button