अयोध्‍या विशेष : सीएम योगी शंखनाद से करेंगे पीएम मोदी का स्‍वागत

अयोध्‍या। अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि पर राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन की शुभ घड़ी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कुछ ही समय बाद अयोध्‍या पहुंचने वाले हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्‍वागत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के एतिहासिक मौके पर अयोध्‍या में प्रधानमंत्री के स्‍वागत के लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की गई थीं। कोरोना महामारी के चलते तैयारी कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री को न तो तिलक लगाया जाएगा और न ही साफा बांधा जाएगा। पूजा के समय घंटी बजाने कि प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री थाल लेकर पूजा करेंगे। पूजा के बाद उन्हें चांदी की शिला दी जाएगी, जिससे वह मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

Back to top button