सीतापुर में अयोध्या नींव पूजन को लेकर मंदिर में दीपोत्सव, मनाई गई दीवाली

सीतापुर। अयोध्या में कल श्री राम मंदिर निर्माण में किसी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो, इसे लेकर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रसिद्ध सीताराम मंदिर में पंडित आशीष शास्त्री द्वारा हवन पूजन किया गया।
वहीं श्रद्धालुओं ने 500 साल के इंतजार के बाद राम मंदिर बनने को लेकर हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया। जिसे लेकर मंदिर मे भगवान राम माता सीता के सामने व मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया। ढोल नगाड़ों के मधुर स्वर पर साथी महंतों ने भगवान राम से जुडी चौपाइयों का भी गान किया।
पंडित आशीष शास्त्री का कहना है मंदिर बनने को लेकर काफी हर्षोल्लास का माहौल है। मंदिर बनने में कोई संकट ना आए, इसे लेकर यहां पर हवन किया जा रहा है और दीवाली मनाई गई है।
हनुमानगढ़ी के दर्शन को लेकर पंडित आशीष शास्त्री का कहना है कि नासे रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत बीरा अर्थात हनुमान जी की अयोध्या में चौकी है, हनुमान जी वहां के राजा हैं, और राम जी के सेवक हैं। इसलिए वहां पर किसी प्रकार की कोई विघ्न आ ही नहीं सकती।





