बकरीद पर ऐसे रचाएं हाथों पर मेहंदी लगाए ये लेटेस्ट डिजाइन…

बकरीद का त्योहार इस्लाम में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बकरीद को कई नामों से जाना जाता है। जिसमें ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा और बकरा ईद शामिल है। बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार को इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है। त्योहार कोई भी हो मेहंदी के बिना अधूरा है।

हाथों पर रची सुंदर मेहंदी डिजाइन त्योहार की खुशी को दोगुना कर देती है। तो इस बकरीद हाथों पर इन खूबसूरत और साधारण डिजाइन की आसान सी मेहंदी डिजाइन को रचाने से ना चूकिए। आगे की स्लाइड में देखिए इन खास मेहंदी डिजाइन को। 

बकरीद के मौके पर बकरे की बलि दी जाती है। साथ ही इसके कुछ हिस्से को गरीब और भूखे लोगों को बांटा जाता है और बाकी परिवार के सदस्य लेते हैं।  

हाथों पर रचाने के लिए मेहंदी की ये डिजाइन काफी आसान हैं और इन्हें लगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। तो इस बकरीद अपने हाथों पर लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन लगाने में पीछे ना रहें।

केवल हाथ ही क्यों पैरों पर रची मेहंदी की डिजाइन भी काफी खूबसूरत लगती है। साथ ही तस्वीर में बनीं डिजाइन को लगाना भी काफी आसान है। 

हाथों पर मेहंदी की डिजाइन बनाने के बाद आप नहीं समझ पा रहीं कि खूबसूरत उंगलियों को कैसे सजाएं तो इस डिजाइन पर निगाह जरूर डालें। ये लगाने में आसान होने के साथ ही हाथों को बेहद खूबसूरत बना देंगीं।

वहीं अगर आप ट्रेंडी मेहंदी की डिजाइन चाहती हैं तो टैटू स्टाइल की इस डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं। 

मेहंदी की ये सिंपल सी डिजाइन को देख आप आसानी से हाथों पर सजा सकती हैं। फिर अपनी क्रिएटिविटी से उसे भरकर खूबसूरत लुक दीजिए। वैसे भी त्योहार कोई भी हो हाथों पर सजी मेहंदी काफी खूबसूरत लगती है और त्योहार की खुशी को दोगुना कर देती है। तो इस बकरीद लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन से खुद को अपडेट जरूर रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button