आराध्या और ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट हुई निगेटिव, अभिषेक बच्चन ने दी जानकारी

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।
ट्वीट करते हुए अभिषेक ने लिखा ‘आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वे अब घर पर ही रहेंगे। मेरे पिता और मैं, मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे।’
आपको बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि जया बच्चन की रिपोर्ट्स निगेटिव थी।
इसके साथ ही ऐश्वर्या और आराध्या दोनों में लक्षण नहीं थे लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था, लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या में कुछ लक्षण उभरने लगे थे जिसके बाद दोनों मां-बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया था। अब दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।





