Lucknow has the maximum number of 449 new people infected in a single day, 8 most deaths in Kanpur city : news in hindi
-उत्तर प्रदेश में जमकर हमलावर है कोरोना संक्रमण, 39 और लोगों की मौत
सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 महामारी का हमला बराबर जारी है। कोरोना संक्रमण नये मरीजों के मामले में लखनऊ में रोज नये रिकॉर्ड बना रहा है। यहां अब तक के सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए एक दिन में 449 नये मरीजों का पता चला है। शनिवार को भी 429 नये संक्रमित मरीजों का पता चला था। यूपी की बात करें तो यहां 24 घंटों में 3260 नये मरीजों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है, जब कि इस दौरान 39 लोगों की मौत भी हुई है, इनमें सर्वाधिक आठ मौतें कानपुर नगर में हुई हैं।
शासन द्वारा रविवार को जारी दैनिक आंकड़ों के अनुसार जिन 39 लोगों की मौत हुई है, उनमें कानपुर नगर में 8, बलिया में 6, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर में तीन-तीन, झांसी, सुल्तानपुर, वाराणसी में दो-दो तथा बागपत, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, जालौन, जौनपुर, लखनऊ, मेरठ व प्रयागराज में एक-एक व्यक्ति की मौत का समाचार है।
इस अवधि में नये मिले संक्रमित लोगों में सर्वाधिक लखनऊ में 449, कानपुर नगर में 202, वाराणसी में 145, बलिया में 128, गौतम बुद्ध नगर में 110, गोरखपुर में 107, मुरादाबाद में 103, बरेली में 101, आगरा में 20, अलीगढ़ में 46, अंबेडकरनगर में 7, अमेठी में पांच, अमरोहा में 60, औरैया में 8, अयोध्या में 91, आजमगढ़ में 58, बदायूं में 13, बागपत में नौ, बलरामपुर में पांच, बांदा में सात, बाराबंकी में 34, बस्ती में 41, बहराइच में 24, भदोही में 25, बिजनौर में तीन, बुलंदशहर में 31, चंदौली में 57, चित्रकूट में 6, देवरिया में 50, एटा में 18, इटावा में 17, फर्रुखाबाद में सात, फतेहपुर में 11, फिरोजाबाद में 18, गाजियाबाद में 78, गाजीपुर में 63, गोंडा में 29, हमीरपुर में 15, हरदोई में 27, हाथरस में एक, जालौन में दो, जौनपुर में 34, झांसी में 84, कन्नौज में 67, कानपुर देहात में 21, कासगंज में नौ, कौशांबी में 7, कुशीनगर में 28, लखीमपुर खीरी में 13, महाराजगंज में 20, महोबा में एक, मैनपुरी में 21, मथुरा में 20, मऊ में 24, मेरठ में 31, मिर्जापुर में 39, मुजफ्फरनगर में 4, पीलीभीत में 62, प्रतापगढ़ में 17, प्रयागराज में 98, रायबरेली में 84, रामपुर में 44, सहारनपुर में 47, संभल में 15, संत कबीर नगर में 17, शाहजहांपुर में 76, शामली में 17, श्रावस्ती में दो, सिद्धार्थनगर में 16, सीतापुर में 36, सोनभद्र में 12, सुल्तानपुर में 7 और उन्नाव में 43 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1741 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किए गए रोगियों की कुल संख्या 41641 हो गई है जबकि इस समय 23921 लोगों का इलाज चल रहा है।





