मार्ग पर कीचड़ व जलभराव के विरोध मे ग्रामीणों का प्रदर्शन, खंड विकास अधिकारी से की शिकायत

बहराइच। हुजूरपुर विकासखंड के एक गांव मे मार्ग पर कीचड़ व जलभराव से नाराज ग्रामीणो ने रविवार देर शाम प्रदर्शन किया ।
ग्रामीण का कहना है वर्षो से मुख्य मार्ग का निर्माण ग्राम प्रधान ने नही कराया है। जिससे घरो से निकलने वाले पानी व हल्की सी बरसात मे मार्ग पर कीचड़ व जलभराव हो जाता है ।दिक्कतो का सामना करना पड़ता है ।
जलभराव के कारण संक्रमण के फैलाव का भी डर बना रहता है ।
ग्रामीणो का कहना है कि मार्ग निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान से मांग की लेकिन ग्राम प्रधान ने अभी तक मार्ग का निर्माण नही कराया है ।
ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मार्ग की निर्माण कराने की मांग की है ।
गौरतलब है कि हुजूरपुर रोड से कटघरी सुग्रीव सिंह मजरा अहिरन पुरवा गांव मे जाने वाली मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जलभराव है। मार्ग का निर्माण 10 वर्षो से लंबित है । जिससे घरो से निकलने वाला पानी व हल्की से जलभराव मे मार्ग पर कीचड़ व जलभराव का सामना करना पड़ता है।
मुख्य मार्ग से गुजरने पर ग्रामीण बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। ग्रामीणो ने मार्ग निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान से मांग की लेकिन ग्राम प्रधान ने अभी तक मार्ग का निर्माण नही कराया है ।
जिससे नाराज ग्रामीण ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर शिकायती पत्र भेजकर खंड विकास अधिकारी से मार्ग निर्माण की मांग की । प्रदर्शन मे बेचू यादव पूर्व प्रधान , पवन कुमार , विनोद कुमार , मुनव्वर , अब्दुल्ला, रामतेज, महादेव यादव, बब्लू, रईस, मयंकर,दरगाही, मुजफ्फर शामिल रहे ।





